मोना माडर्न स्कूल बरमकेला की छात्रा पूनम पटेल नें पुर्नमूल्यांकन में लगाई छलांग, सीजी टापटेन में मिलेगा 10वां स्थान,

सीजी बोर्ड में 12वी में पूनम पटेल का अब प्रदेश में 10वां स्थान के बराबर
टापटेन में स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया,
कुछ अंको से चुकने के बाद भी हिम्मत नही हारी,
पुर्नमूल्यांकन में 5 अंको की वृद्धि से टापटेन में पहुंची पूनम,
बरमकेला अंचल में हर्ष की लहर,

सारंगढ़/बरमकेला,
सीजी बोर्ड की 12वी की परीक्षा में पूर्नमूल्यांकन के बाद सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को एक और कामयाबी मिली है। मोना माडर्न स्कूल बरमकेला की छात्रा पूनम पटेल का पूर्नमूल्यांकन में 5 अंक की वृद्धि हुई है जिसके बाद उनका प्राप्तांक 96.4 प्रतिशत हो गया तथा अब पूनम प्रदेश मे 10वां स्थान पर विराजमान हो गई है। स्थायी मेरिट लिस्ट में सारंगढ़-बिलाईगढ़ का नाम फिर रोशन होगा।
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार बरमकेला के मोना माडर्न स्कूल बरमकेला की छात्रा पूनम पटेल ने इस सत्र में 12वी की बोर्ड परीक्षा में 500 मे 477 अंक प्राप्त करते हुए जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। हिन्दी विषय मे 80 में से मिले 69 अंक से असंतुष्ट होकर पूनम ने पुर्नमूल्यांकन के लिये आवेदन किया था। आज शाम को पुर्न मूल्यांकन के जारी नतीजे के अनुसार पूनम पटेल के हिन्दी विषय में 5 अंको की वृद्धि हुई तथा उनका अब 74 अंक हो गया वही कुल प्राप्तांक 482 अंक हो गया जो कि 96.4 प्रतिशत हो रहा है। छ.ग.माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा जारी टापटेन की लिस्ट के अनुसार 482 अंक प्राप्त करने वाला छात्र-छात्रा प्रदेश में 10वां स्थान पर आया है उसमे अब पूनम पटेल भी शामिल हो गई है। हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा कुछ दिनो के बाद बोर्ड के द्वारा स्थायी मेरिट लिस्ट के समय होगी लेकिन बोर्ड परीक्षा के मेरिट लिस्ट में पूनम पटेल का आना तय हो गया। बिलाईगढ़ ब के निवासी किशोर पटेल के सुपुत्री पूनम पटेल 12वी मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाकर ना सिर्फ स्कूल बल्कि अपने गांव बिलाईगढ़ ब, बरमकेला अंचल और सारंगढ़-बिलाईगढ़ का नाम रोशन किया है। मोना माडर्न स्कूल बरमकेला के डायरेक्टर अमितेश केशरवानी ने बताया कि पूनम पटेल प्रतिभावान छात्रा रही है और हिन्दी विषय मे मिले प्राप्तांक से असंतुष्ट थी जिसके बाद उन्होने पुर्नमूल्यांकन का आवेदन किया तथा आज जारी पुर्नमूल्यांकन के परिणाम में पूनम के हिन्दी विषय मे 5 अंक की वृद्धि हुई तथा उसका परिणाम अब 96.4 फीसदी अंको के साथ प्रदेश मे 10वा स्थान हो गया है। प्रतिभावान छात्रा पूनम पटेल की इस सफलता पर पूनम को बधाई देते हुए अमितेश केशरवानी ने इसके लिये पूनम पटेल और उनके माता-पिता तथा शिक्षक-शिक्षिकाओ को श्रेय दिया है।
उल्लेखनीय है कि 10वी के मेरिट लिस्ट मे भी मोना माडर्न स्कूल बरमकेला का छात्र हेमंत पटेल ने 10वां स्थान प्राप्त कर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला का नाम रोशन किया है वही अब 12वी में भी पूनम पटेल ने प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त करतें हुए प्रदेश में सारंगढ़-बिलाईगढ़ का नाम रोशन किया है। पूनम पटेल की इस सफलता पर बरमकेला अंचल में हर्ष का माहौल है।
फोटो- पूनम पटेल का फोटो लगा देगें।



