Blog

राहुल गांधी के जन्मदिन पर NSUI बरमकेला द्वारा शरबत वितरण
बरमकेला, 19 जून। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI)

बरमकेला इकाई द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के जन्मदिन के अवसर पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने आमजन, विद्यार्थियों एवं राहगीरों को शरबत वितरित कर सेवा एवं जनकल्याण का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने वाले नेता हैं और उनके विचार सामाजिक न्याय, शिक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित NSUI पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में NSUI बरमकेला के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोहर नायक पार्षद सुनील शर्मा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद पटेल वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष बरमकेला किशोर पटेल, जिला उपाध्यक्ष महेश नायक, बंटी साहू, सुशील नायक, अविनाश साहू, NSUI विधानसभा अध्यक्ष अंकित पटेल,जिला उपाध्यक्ष प्रशांत साहू NSUI ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश पटेल जिला महासचिव विनायक पटेल विनायक पटेल, मनीष पटेल,नेमिष पटेल,देवकुमार चौहान,राकेश यादव,सिंकू पाढ़ी,प्रभात निषाद,खगेश्वर यादव, सूरज सिदार मनीष चौहान, शैलेन्द्र चौहान और साथी।
समय:-सुबह 9:30से 12बजे तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button