# संकुल स्तरीय बाल दिवस मेला धूमधाम से मनाया गया, बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक लिया भाग

**बड़े भण्डार।** बाल दिवस के अवसर पर संकुल केंद्र बड़े भण्डार के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला तुपकधार में संकुल स्तरीय बाल दिवस मेला बड़े हर्षोल्लास ,उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री सुदर्शन सिदार के नेतृत्व में किया गया। महिला शिक्षकों के द्वारा सभी बच्चों को तिलक बंदन कर माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उनका उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता एवं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता, सामूहिक न्यौता भोज सहित अनेक आकर्षक गतिविधियां आयोजित की गईं। आकर्षक रंगोली निर्माण के साथ-सा बच्चे मन के सच्चे नफरत नहीं करते किसी से जैसा स्लोगन के द्वारा बाल भावना को व्यक्त करने का भी प्रयास किया गया जो बहुत ही प्रशंसनीय था। कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़ ,मटका फोड़ जैसे मनोरंजन खेल में बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रंग-बिरंगी रंगोलियों ने सभी का मन मोह लिया, वहीं खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों का उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था। छोटे-छोटे बच्चों एवं बच्चियों के द्वारा पारंपरिक लोकगीत एवं संगीत के साथ अपना भाव नृत्य प्रस्तुत किया गया जो दर्शकों के लिए बहुत ही आकर्षक ,ज्ञानवर्धक प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय रहा । संकुल के सभी शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से सभी बच्चों एवं उपस्थित सदस्यों के लिए सामूहिक न्यौता भोज का आयोजन किया गया था जो बहुत ही प्रेरणादायकन आपसी प्रेम, भाईचारे और सामूहिक सहभागिता का सुंदर संदेश दिया।
सभी शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा बाल दिवस की पावर अवसर पर स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन चरित्र को रेखांकित करते हुए बच्चों को उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उपलब्धि के उच्च आयाम तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया बाल दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए बच्चों को प्रेम, शिक्षा, समान अवसर एवं बेहतर कर अपनी भविष्य निर्माण करने के संकल्प को दोहराया गया। पूरा विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी, उमंग और खुशियों से सराबोर रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संकुल केंद्र बड़े भण्डार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का तन मन एवं धन से सराहनीय योगदान रहा। इस आयोजन ने बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ सीखने, खेलने और मिल-जुलकर खुशियां बांटने का यादगार अवसर एवं प्रेरणा प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री रविशंकर भारद्वाज प्रधान पाठक एवं श्री मोहन सतपति शिक्षक एलबी का सफल संचालन बहुत ही महत्वपूर्ण रहा उक्त जानकारी शिक्षक एस कुमार सारथी एवं भुवनेश्वर सिदार द्वारा दी गई है
**संकुल केंद्र बड़े भण्डार का यह बाल दिवस मेला बच्चों के लिए उत्साह, उमंग और खुशियों से भरा यादगार आयोजन रहा।**



