सारंगढ़ बिलाईगढ़

बरमकेला में 15 नवंबर को उपलब्ध रहेंगे हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील देवांगन, सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक करेंगे मरीजों का उपचार

बरमकेला। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। हड्डी एवं जोड़ संबंधी विभिन्न बीमारियों के उपचार और परामर्श के लिए ऑर्थो जॉइंट्स सुपर स्पेशलिटी ऑर्थोपेडिक सेंटर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सुनील देवांगन रविवार, 15 नवंबर 2026 को बरमकेला में उपलब्ध रहेंगे।

डॉ. सुनील देवांगन एमएस, एमसीएच (इंग्लैंड) की विशेषज्ञता प्राप्त चिकित्सक हैं। वे रविवार को पटेल हॉस्पिटल, सारंग रोड, बरमकेला में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे।

चिकित्सक द्वारा घुटने, कूल्हे, कंधे के दर्द, गठिया, वात रोग, ऑस्टियोपोरोसिस, हड्डियों की कमजोरी, कमर दर्द, गर्दन दर्द, नसों की समस्या एवं साइटिका जैसी बीमारियों का उपचार किया जाएगा। इसके अलावा घुटने एवं कूल्हे के जोड़ प्रत्यारोपण संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा।

ऑर्थो जॉइंट्स सेंटर के अनुसार डॉ. देवांगन को 22 वर्षों से अधिक का अनुभव तथा 15 हजार से अधिक जोड़ प्रत्यारोपण सर्जरी का अनुभव है।

क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं से परेशान मरीज इस अवसर का लाभ उठाकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button