छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

देवगांव मंडल में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जनचौपाल कार्यक्रम आयोजित

बरमकेला। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत बरमकेला ब्लॉक के देवगांव मंडल में 11 नवंबर 2026 को एक दिवसीय मंडल स्तरीय जनचौपाल एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ग्राम पंचायत देवगांव के साप्ताहिक बाजार के पास आयोजित हुआ।



कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर पटेल ने किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जनचौपाल के माध्यम से कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने साप्ताहिक बाजार में पहुंचे ग्रामीणों, व्यापारियों और आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस की ओर से सवाल उठाए गए। साथ ही सरकार की नाकामियों का आरोप लगाते हुए आम लोगों को अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी गई।

कांग्रेस नेताओं ने मतदाता जागरूकता, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से अपने मताधिकार के प्रति सजग रहने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

इस जनचौपाल शामिल  ताराचंद पटेल पूर्व अध्यक्ष कन्हैया सारथी विधायक प्रतिनिधि महेश देहरी महामंत्री, गोपीनाथ नायक,देवकुमार पवन नायक ललित नायक कुंजबिहारी नायक प्रेमकुमार सुरेश इजरारदार सीताराम साहू शुशील नायक मनोरंज भोई सहित ग्रामीण स्तर पर आम जनता तक अपनी बात पहुंचाने और अभियान को जन-जन तक ले जाने का प्रयास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button