*गोवर्धन गिरिराज पूजा एवं गौभोज कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक*

बरमकेला /विकास खंड बरमकेला स्थित ग्राम कुम्हारी में झरिया यादव समाज परिक्षेत्र बरमकेला-सरिया के तत्वावधान में श्री गोवर्धन गिरिराज मंदिर में गोवर्धन गिरिराज पूजा एवं गौभोज कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता कैलाश नायक विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्री गोवर्धन गिरिराज मंदिर की परिक्रमा कर भगवान श्रीकृष्ण एवं गोवर्धन गिरिराज जी की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।

कार्यक्रम के अंतर्गत नाम संकीर्तन, विधि-विधान से गोवर्धन पूजा, गौभोज, दही हांडी भंजन,महाभंडारा एवं प्रसाद वितरण किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन गिरिराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर झरिया यादव समाज परिक्षेत्र के संरक्षक पुरन्धर यादव, अध्यक्ष पदुमलाल यादव, सचिव सुरज यादव,सरपंच प्रतिनिधि रामसागर पटेल,नीलांचल चौधरी,भाजपा जिला युवा मोर्चा प्रशिक्षण प्रमुख माधव पटेल सहित पंचगण यादव समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं आसपास के गांवों से पहुंचे बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।




