ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में तारापुर की टीम ने मारी बाजी, 32 टीमों ने लिया हिस्सा।

बरमकेला ,,, तहसील बरमकेला के ग्राम कुम्हारी में आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता श्री कैलाश नायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल कौशल, शारीरिक दमखम और खेल भावना का परिचय दिया। रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तारापुर एवं दर्रीपाली की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए तारापुर की टीम ने जीत दर्ज कर प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली तारापुर की टीम को 11 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली दर्रीपाली की टीम को 7 हजार रुपये, तृतीय स्थान पर रही गिरिराजपुर की टीम को 5 हजार रुपये तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली सरसीवा की टीम को 3 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही चारों टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों, आयोजन समिति एवं खेलप्रेमियों का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता को देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं खेलप्रेमी पहुंचे।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री कैलाश नायक, गंगाप्रसाद चौधरी, पूर्व जनपद सदस्य किशोर पटेल, जनपद सदस्य गणेशी चौहान, जनपद सदस्य ताराचंद पटेल, ललित वर्मा, गोपी नायक, संजय पटेल, रामसागर पटेल, माधव पटेल, अजय चौहान, मिनकेतन पटेल, रमेश नायक, छंदा पटेल, निर्णायक राजेश सिदार, रुक्मण साहू एवं चूड़ामणि प्रधान सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
वहीं, आयोजन समिति की ओर से दीपक सिदार, मनोज यादव, हेमसागर बरिहा, गिरधारी यादव, उमेश बरिहा, नूतन बरिहा, राजेश सिदार, नित्यानंद सिदार, रोहन चौहान, सरोज चौहान, राजू चौहान, नवीन बरिहा, राकेश सिदार एवं रामनारायण सहित समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।।



