Blog

नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीनारायण पटेल से कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बरमकेला की सौजन्य मुलाकात

सारंगढ़/बरमकेला। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बरमकेला की टीम ने नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीनारायण पटेल से सौजन्य मुलाकात कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस औपचारिक मुलाकात के दौरान शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों एवं कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा की गई। फेडरेशन की ओर से कर्मचारियों की समस्याओं एवं लंबित मांगों के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया।
इस अवसर पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला सारंगढ़ जिला संयोजक फकीरा यादव के अगुवाई में बरमकेला के तह संयोजक सुभाष चौहान, ब्लॉक संयोजक  नंदकिशोर पटेल, सह-संयोजक  विजय भारती, भुवन चौहान, महजूदराम, दीपक सहित फेडरेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
फेडरेशन पदाधिकारियों ने नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी से कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण तथा शिक्षा विभाग में सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button