सारंगढ़ बिलाईगढ़

पवन पटनायक के नेतृत्व में धूमाभांठा में भाजपा की डिजिटल सदस्यता अभियान को मिल रहा युवाओं का व्यापक समर्थन

बरमकेला। ग्राम पंचायत धूमाभांठा में भाजपा के डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पवन पटनायक के नेतृत्व में गांव के सैकड़ों युवा भाजपा की डिजिटल सदस्यता ग्रहण कर संगठन से जुड़ रहे हैं। अभियान के दौरान युवाओं को पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है।



युवा कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से प्रभावित होकर वे भाजपा से जुड़ रहे हैं। डिजिटल माध्यम से सदस्यता लेने की प्रक्रिया को भी युवा वर्ग सहज और सुविधाजनक मान रहा है।

बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत धूमाभांठा में लगातार बड़ी संख्या में युवाओं के भाजपा से जुड़ने के कारण यह क्षेत्र बरमकेला मंडल के सबसे युवा भाजपा मंडलों में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सदस्यता अभियान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है।



पवन पटनायक के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना और पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना बताया जा रहा है। अभियान में युवा कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक भाग लेकर डिजिटल सदस्यता अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button