ग्राम तौसीर में अटल डिजिटल सेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ।

ग्रामीणों को मिलेगी ऑनलाइन सेवाओं की सुविधा।
बरमकेला। विकासखंड बरमकेला के ग्राम पंचायत तौसीर में अटल डिजिटल सेवा केंद्र का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. विद्या चौहान एवं जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा नायक की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य, सरपंच एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू होने से अब ग्रामीणों को विभिन्न ऑनलाइन एवं डिजिटल सेवाओं के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी, ऑनलाइन आवेदन, प्रमाण-पत्रों के लिए आवेदन, ऑनलाइन पंजीयन, दस्तावेजों से संबंधित कार्य एवं अन्य सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
इस अवसर पर जनपद सदस्य हेमकुंवर चौहान, बरमकेला भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकिशोर पटेल, लेंधरा मंडल अध्यक्ष शारदा मालाकार, पूर्व मंडल अध्यक्ष चक्रधर पटेल, नारायण प्रधान, गोकुल विश्वकर्मा, जयकिशन पटेल, नंदलाल पटेल, तौसीर सरपंच खिरमती पटेल, बिलाईगढ़ सरपंच बलराम पटेल, तौसीर सचिव धनेश चौहान, aceo चक्रधर पटेल सहित पंचगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।




