छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

लेंधरा परियोजना में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों का हुआ सम्मान

बरमकेला। विकासखंड बरमकेला के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास परियोजना लेंधरा द्वारा राधा माधव मंदिर परिसर में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ, जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा दीदियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा नायक, जिला पंचायत सदस्य सहोदरा सिदार सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
इस अवसर पर सहोदरा सिदार ने आंगन मिलन कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी। वहीं, जिला भाजपा मंत्री विलास सारथी ने शौच मुक्त ग्राम, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, महतारी वंदन योजना, किसान सम्मान निधि और तेंदूपत्ता संग्रहण जैसी योजनाओं के बारे में बताया।


कार्यक्रम में डॉ. अभिलाषा नायक ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा देखभाल में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
इस दौरान जनपद सदस्य धनेश्वरी सारथी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललिता पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूतनाथ पटेल, मीरा साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग से परियोजना अधिकारी सुभाषिनी पांडा, दुर्गा दिनकर, यज्ञसेनी साहू सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा दीदियां, शिशुवती एवं गर्भवती महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button