Blog

सरिया पुलिस ने गांजा तस्करी के दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमाण्ड पर

आरोपी-1. देवेन्द्र भट पिता शिवप्रसाद भट उम्र 20 वर्ष साकिन रायगढ़ सोनुमुड़ा बजरंगपारा थाना जुटमिल जिला रायगढ़ (छ०ग०)

2. अजय गिरी गोस्वामी पिता सम्पत गिरी गोस्वामी उम्र 19 वर्ष साकिन गेरवानी थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़ (छ०ग०)

> गिरफ्तारी दिनांक-25.06.2026 के 07:20 एवं 07:30 बजे।

> जप्ती- गांजा 05 किलो 800 ग्राम एवं टीव्हीएस अपाचे राईडर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 एएक्स 2054 कुल कीमती 1,50,000/- रूपये ।

दिनांक 25.06.2026 को मुखबीर सूचना मिला कि एक काला रंग के टीव्हीएस अपाचे राईडर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 क्रमांक एएक्स 2054 में दो व्यक्ति उड़िसा राज्य से छत्तीसगढ़ कंचनपुर सरिया होते रायगढ की ओर अवैध रूप से गांजा लेकर जाने वाला है कि मुखबीर सूचना पर मौका स्थल ग्राम कंचनपुर बैरियर के पास मेन रोड में हमराह स्टाफ गवाहों के घेराबंदी कर एक टीव्हीएस अपाचे राईडर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 क्रमांक एएक्स 2054 में दो व्यक्ति मिले मोटर सायकल चालक को नाम पता पूछने पर अपना नाम देवेन्द्र भट पिता शिवप्रसाद भट उम्र 20 वर्ष साकिन रायगढ़ सोनुमुड़ा बजरंगपारा थाना जूटमिल जिला रायगढ़ (छ०ग०) एवं पीछे सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अजय गिरी गोस्वामी पिता सम्पत गिरी गोस्वामी उम्र 19 वर्ष साकिन गेरवानी थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़ (छ०ग०) के निवासी होना बताये जिनके तालाशी के दौरान मोटर सायकल के बीच में TOP 1-BAG नीला रंग के पीट्टु बैग के अंदर 05 पैकेट खाखी रंग के प्लास्टिक टेप से लपेटा हुआ कुल वजन 05 किलो 155 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 50,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त टीव्हीएस अपाचे राईडर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 क्रमांक एएक्स 2054 को एनडीपीएस एक्ट के तहत् गवाहों के समक्ष जप्त किया जाकर आरोपी गण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 125/2026 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। आरोपी गण का कृत्य अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराकर दिनांक 25.06.2026 के क्रमशः 07:20, 07:30 बजे विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को देकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एन०एल० राठिया, पीएसआई गजेन्द्र चन्द्राकर, सउनि मोतीलाल डनसेना, प्र०आर० सुरेन्द्र सिदार, आरक्षक मुकेश कश्यप, दिगम्बर पटेल, लक्ष्मीनारायण पटेल, नर्मदा यादव एवं सायबर सेल टीम सारंगढ़ आरक्षक कृष्णा डनसेना का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button