Blog

*स्व. पंकज मालाकार जी की जन्मजयंती पर एन.एस. यू.आई बरमकेला द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन।*

*37 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान।*

बरमकेला – एन.एस.यू.आई सारंगढ़ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष स्वर्गीय पंकज मालाकार जी की जन्मजयंती के अवसर पर एन.एस.यू.आई बरमकेला द्वारा उनको चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

ततपश्चात स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर समाजसेवियों, युवाओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रक्तदान शिविर में कुल 37 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदाताओं ने यह संदेश दिया कि रक्तदान महादान है और इससे अनेक जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनपद पंचायत सारंगढ़ के पूर्व अध्यक्ष मंजू मालाकार,  बरमकेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान जनपद सदस्य ताराचंद पटेल, नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोहर नायक, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजू नायक,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेयी,एन.एस.यू.आई जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़े और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

इस रक्तदान शिविर में जीवर्धन साहू, गौतम, प्रकाश डनसेना, दुर्गेश पटेल, भूपेंद्र साहू, रोहित श्रीवास, रुपेश निषाद, अभिनव (अप्पू ) पुजारी, सूरज चौधरी, दीपक कुमार, हरीश चौधरी, संदीप खलिया, अमन मालाकार, डॉ. स्वाति पटेल, डोलनारायण पटेल, गोविंद दास महंत, मुरारी सारथी, सुरेन्द्र वर्मा, संदीप पटेल, खुलेश साहू, मनीष साहू, दीपक अग्रवाल, नितिन कुमार पाणीग्राही, प्रदीप पटेल,बालमकुंद पटेल, देवा चौहान, जयराम यादव,आकाश नायक, धर्मेंद्र चौहान, अतुल पटेल, सुशील पटेल, जयकुमार पटेल, विकास मालाकार, परमेश नायक, तेजस पटेल, सत्यवान सिदार, राहुल निषाद ने रक्तदान किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से एन.एस.यू आई जिला उपाध्यक्ष प्रशांत साहू, जिला महासचिव विनायक पटेल, विधानसभा अध्यक्ष अंकित पटेल, विधानसभा उपाध्यक्ष भूपेंद्र साहू,बरमकेला ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश पटेल, पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष नेमिष पटेल, ब्लॉक उपाध्यक्ष जीवर्धन साहू,पूर्व नगर अध्यक्ष राहुल भारती,अमर बब्बन भारती,राकेश यादव,देवकुमार चौहान,गुलशन यादव, खुलेश साहू एवं अन्य एन.एस.यू.आई बरमकेला के सदस्यों की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button