♦️♦️ बरमकेला क्षेत्र में हुए चोरी मामले में बरमकेला पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चोर को धर दबोचा गया♦️♦️

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी श्रीमती संतोषी ग्रेस के द्वारा चोरी एवं अवैध गतिविधि रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी बरमकेला ए. के. बेक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना बरमकेला पुलिस के द्वारा दिनांक 14.06.26 को बरमकेला टाऊन में मोटर साइकिल चोरी करने 01 चोर को पातासाजी कर तत्काल पकड़ कर गिरफ्तार तथा चोरी माल मोटर साइकिल क्रमांक CG13 AW 8597 तथा मोटर साइकिल क्रमांक CG06GH6413 दोनों हीरो एच एफ डीलक्स बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई । आरोपी द्वारा मोटर साइकिल चोरी करने बाद उक्त मोटर साइकिल को उड़ीसा कंधमाल के बीहड़ गाँव में छिपा कर रखा था।
थाना बरमकेला अप0क्रं0 76/2026 धारा- 303 (2) BNS के आरोपी चक्रधर सिदार पिता स्व घुरउ सिदार उम्र 26 वर्ष निवासी कटंगपाली (ब)थाना बरमकेला को तत्काल पकड़ कर विधिवत् गिरफ्तार कर आज दिनांक 27.06.26 न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक थाना प्रभारी ए. के. बेक, प्र0आर0- भुनेश्वर पंडा, आरक्षक गुलशन पटेलत थाना के सभी स्टॉफ की प्रमुख भूमिका रही।



