आदिवासी कांग्रेस कमेटी, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने की ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति सूची जारी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न ब्लॉकों में नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष सहदेव सिंह सिदार द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है।

जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव की भावना के अनुरूप संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
नियुक्त किए गए ब्लॉक अध्यक्ष इस प्रकार हैं—
* सारंगढ़ शहर – श्री विजय सिदार
* सारंगढ़ ग्रामीण – श्री दिलेश्वर सिदार
* बरमकेला – श्री बाबूलाल सिदार
* उल्लेखर कोसीर – श्री रवि सिदार
* बिलाईगढ़ – श्री किशोर कुमार सिंह
* सरसीवा – श्री विजय सिदार
* सरिया – श्री राजकुमार सिदार
जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठनात्मक कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने की अपेक्षा जताई है।



