शासकीय प्राथमिक शाला जेवरीडीह में आज शाला प्रवेश उत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

रायगढ़ जिले के शासकीय प्राथमिक शाला जेवरीडीह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सरपंच अशोक सिदार, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ दासरथी जांगड़े उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अडानी फाउंडेशन से पधारे डॉ. पटेल जी उपस्थित रहे। शाला प्रवेश उत्सव के प्रभारी के रूप में लोकेन्द्र डनसेना जी ने भी अपनी सहभागिता दी।

इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और विद्यालय के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया।
शिक्षक एस कुमार सारथी भुवनेश्वर सिदार , CSR शिक्षिका मंजू चौहान ने शासकीय शालाओं में बच्चों के निःशुल्क प्रवेश के साथ विभिन्न शासकीय सुविधाओं को पलकों के साथ साझा करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन कर नियमित स्कूल आने को प्रेरित किया कार्यक्रम में अभिभावक एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय परिवार द्वारा किया गया।



