छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

लाल तालाब शिव मंदिर महाआरती में मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

गंगा महाआरती महोत्सव-2026

रतन शर्मा ने ॐ का उच्चारण कर महाआरती का किया शुभारंभ



बरमकेला/पुरुषोत्तम मास में चले रुद्र महायज्ञ और शिव महापुराण के समापन अवसर पर पं. योगेश सतपथी एवं महाराज की टीम द्वारा सभी रुद्राभिषेक करने वाले यजमानों को हवन पूजन के साथ समापन किया गया जिसमें शिव मंदिर लाल तालाब में गंगा महाआरती का भी आयोजन  किया गया। इस गंगा  आरती में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े आयोजन समिति  रतन शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा नायक, विधायक प्रतिनिधि मनोहर नायक, लाल तालाब तट पर आयोजित गंगा महाआरती महोत्सव-2026 में शामिल हुए। जो सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में इतनी  बड़ी आयोजन ने नगर पंचायत बरमकेला में इतिहास रच दिया गया।



शिव मंदिर प्रांगण में लाल तालाब महाआरती में मातृशक्ति महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यही नहीं बल्कि रायगढ़, पुसौर, सारंगढ़ सरिया, उड़ीया, सम्बलपुर, बरगढ़ से इस महाआरती में शामिल हुए।
यह  महाआरती पं. योगेश  सतपथी एवं चंद्रपुर से गंगा आरती करने वाले महाराज ने मंत्रोच्चार, विशाल दीपकों और शंखनाद के साथ माँ गंगा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक अलौकिक आध्यात्मिक अनुभव है। जो बरमकेला के लिए एक गौरव पूर्ण शाली रहा।


इस अवसर पर रतन शर्मा ने कहा कि शिव मंदिर  लाल तालाब छत्तीसगढ़ के लिए जीवनदायिनी है। इससे जनजीवन को जल तो मिल रहा है, इसके साथ ही यह नगर में ऋषि परम्परा की साक्षी भी है।बरमकेला शिव मंदिर लाल तालाब हमारी अमूल्य विरासत है, आने वाली पीढ़ियों के लिए इन्हें सहेजें –


सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने कहा कि तालाब किसी भी संस्कृति की जीवंत प्रतीक होती हैं। तालाब केवल नहाने का नहीं बल्कि इसके साथ बसे समाज के सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों की पहचान होती हैं। भारतीय संस्कृति में गांव में तालाब को जीवनदायिनी कहा गया है। मानव सभ्यता को पीढ़ी दर पीढ़ी सींचती संवारती हमारी इस अमूल्य विरासत रूपी तालाब को सहेजने का भाव हम सभी के अंदर एक कर्तव्य के रूप में पल्लवित हो, इसमें यह आयोजन महती भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर: रतन शर्मा (कैट जिला अध्यक्ष), उतरी गणपत जांगड़े (विधायक सारंगढ़-   बिलाईगढ़ ) मनोहर सत्यभामा नायक, (अध्यक्ष नगर पंचायत बरमकेला)महावीर अग्रवाल,सुनील शर्मा ,नवीन इजरदार ,मोहन नायक (वरिष्ठ पत्रकार),मुकेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल,रामेश्वर बारीक, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद पटेल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पटेल (अधिवक्ता) , बी डी मिश्रा (शिक्षक) , सोनू गोयल, बाबूलाल (आर के डीजे)  राजू नायक (गायत्री मेडिकल )आचार्य योगेश सतपति,शोभा दास (पत्रकार) सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button