रायगढ़

क्रांतिकारी आवाहन: 15 जुलाई को विधान सभा घेराव में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान

रायगढ़। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला रायगढ़ के जिला कार्या.अध्यक्ष एस कुमार सारथी ने 15 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले विधान सभा घेराव कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले के समस्त शिक्षकों से जोशीला एवं क्रांतिकारी आवाहन किया है।

उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित न्यायोचित मांगों के निराकरण के लिए अब एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने का समय आ गया है। उन्होंने जिले के समस्त शिक्षकों से अपील किया कि वे व्यक्तिगत व्यस्तताओं को पीछे छोड़ते हुए 15 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में रायपुर पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं।

एस. कुमार सारथी ने कहा कि यह आंदोलन केवल वेतन विसंगति या सेवा संबंधी मांगों का नहीं, बल्कि सहायक शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रायगढ़ जिले के शिक्षक अपनी एकता, अनुशासन और संघर्षशीलता का परिचय देते हुए इस ऐतिहासिक आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

उन्होंने सभी ब्लॉक एवं संगठन के पदाधिकारियों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क कर प्रत्येक सहायक शिक्षक की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने जिले के समस्त सहायक शिक्षकों से एक स्वर में आह्वान किया है कि “एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। आइए, 15 जुलाई 2026 को रायपुर पहुंचकर अपने अधिकारों की आवाज को बुलंद करें और विधान सभा घेराव कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button