रायगढ़

ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर सिदार के नेतृत्व में नव पदस्थ बी ई ओ का स्वागत*

नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी  भुवनेश्वर पटेल एवं रुद्रेश्वर एक्का जी का दिनांक 18 जून 2026 को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन पुसौर की संपूर्ण टीम द्वारा आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री पटेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएँ दीं। संगठन की ओर से यह विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके नेतृत्व में विकासखंड पुसौर में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
स्वागत कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों ने शिक्षा के क्षेत्र में समन्वय, सहयोग एवं विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा की। सभी शिक्षकों ने श्री पटेल के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में शिक्षा जगत में नए आयाम स्थापित होंगे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री विजेंद्र चौहान , जिला कार्यकारी अध्यक्ष एस कुमार सारथी ,निराकार चौहान,अनिल देवता,हेमंत चौहान एवं विकास खंड कार्यकारणी के समस्त पदाधिकारी व शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button