कांग्रेस ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली सदबुद्धि सद्बुद्धि यात्रा, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

उत्तरी जांगड़े, अरुण मालाकार, किशोर पटेल हुए शामिल
भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे
गुरुवार दोपहर को सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर पटेल, एन.एस.यू.आई., बरमकेला
युवा कांग्रेस, सारंगढ़ सरिया बरमकेला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धीरे-धीरे बरमकेला सुभाष चौक में एकत्रित होकर सरकार के विरुद्ध नारा लगाते हुए सुभाष चौक बरमकेला से बस स्टेशन, अटल चौक, जनपद चौक होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे।जिसमें बरमकेला मुख्यालय में विभिन्न विभागों बरमकेला के नेतृत्व में बरमकेला ब्लॉक मुख्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश कुमार साहू को ज्ञापन सौंपा।

विकासखण्ड बरमकेला एक प्रमुख मुख्यालय है, तथा वनांचल कोठीखोल भी सम्मलित है, उसके बाद भी यहां कई प्रमुख कार्यालय की स्वीकृति नहीं है जिसके कारण आम जनताओं को भारी कठिनाईयों का सामाना करना पड़ रहा है। प्रमुख मांग को यथा शीघ्र स्वीकृत कर आम जनताओं के भावना अनुरूप उपरोक्त समस्याओं का सामाधन करने को कहा।

प्रमुख मांग
अनुविभागीय कार्यालय राजस्व,उप पंजीयक कार्यालय, 100 बिस्तर अस्पताल,. उप कोषालय कार्यालय. उच्च स्तरीय सर्किट हाउस. बीएड/डीएड कॉलेज. नर्सिंग कॉलेज आदि की मांग रखा गया है

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बरमकेला विकासखंड मुख्यालय होने के साथ ही डोंगरीपाली सहित दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए प्रमुख केंद्र है। इन कार्यालयों और संस्थानों की स्थापना होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वित्त मंत्री द्वारा सरिया क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि बरमकेला क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कांग्रेस विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने सरकार के इस रवैये की कड़ी निंदा करते हुए क्षेत्र के विकास में समानता की मांग की।भारी संख्या में सरिया, डोंगरीपाली, बरमकेला पुलिस बल तैनात थे शांति व्यवस्था के साथ सम्पन्न हुआ।
उक्त अवसर पर सारंगढ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ब्लाक अध्यक्ष किशोर पटेल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ताराचन्द पटेल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेई, एन एस यू आइ जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, सरिया ब्लाक अध्यक्ष उग्रसेन साहू, जनपद उपाध्यक्ष ओंकार पटेल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजू नायक, विधायक प्रतिनिधि कन्हैयालाल सारथी, जिला कांग्रेस महामंत्री महेश देहरी, तिलक नायक प्रदेश सदस्य, गोपीनाथ नायक, ज़िला उपाध्यक्ष महेश नायक, विजय विक्की पटेल, मण्डल अध्यक्ष सुशील नायक, सालिकराम नायक, गुरुचरण प्रधान, बबलू नायक, विजय पटेल, एन एस यू आइ ब्लाक अध्यक्ष दुर्गेश पटेल, युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सत्या निषाद, अभिनव पुजारी, अंकित पटेल विधान सभा प्रभारी एन एस यू आइ, प्रियांशु जांगड़े, प्रमोद मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि प्रेमलाल सिदार, राजकमल अग्रवाल, विशिकेशन चौहान, ठाकुरराम पटेल, धर्मेन्द्र चौहान,विनायक पटेल, अविनाश साहू, अमन पाढ़ी, पवन नायक, विद्याधर पटेल सरपंच प्रतिनिधि , डिलेश्वर पटेल, संतोष चौहान, किरण पटेल, सुनीलशर्मा, बाबूलाल यादव, रामदयाल पटेल, कमल किशोर नायक, आशिष पटेल ,नैमिष पटेल, भूपेंद्र साहू, भीष्मदेव सिदार, विनोद वर्मा, पुरुषोत्तम सिदार, सुभाष मालाकार, लखपति भोय, गणपति पाढ़ी, ठाकुर चरण राणा, दिगम्बर नायक, संजय पटेल, भरत पण्डा, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



