
> नाम आरोपी-गोपाल साहू पिता आनदं राम साहू उम्र 27 वर्ष साकिन कपिस्दा ‘ब’ थाना सारंगढ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ०ग०)
> गिरफ्तारी दिनांक-31.07.2026 के 17:20 बजे ।
A जप्ती- 5 किलो 68 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, एक सफेद रंग वेगानार कार क्रमांक सीजी 10 एनबी 5290 एवं 01 नग मोबाईल जुमला कीमती 3,60,000/- रूपये। विवरण- इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिशा पाण्डेय ,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय संतोषी ग्रेस सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ परिवहन / बिक्री करने वालों पर सख्ती से कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है कि दिनांक 31.07.2026 को जरिये मुखबीर सूचना मिला है कि एक सफेद रंग के वेगानार कार क्रमांक सीजी 10 एनबी 5290 में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा लेकर कुमो उड़ीसा राज्य से ग्राम केनाभांठा, कंठीपाली होते हुये सारंगढ़ की ओर जाने वाले है की सूचना पर थाना प्रभारी एन०एल० राठिया द्वारा तत्काल टीम गठित कर ग्राम कंठीपाली अटल चौक के पास मेन रोड में घेराबंदी कर नाकाबंदी कराया गया जो एक व्यक्ति एक सफेद रंग के वेगानार कार क्रमांक सीजी 10 एनबी 5290 में आते दिखा जिसे रोका गया कार चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम गोपाल साहू पिता आनंद राम साहू उम्र 27 वर्ष ग्राम कपिस्दा ‘ब’ थाना सारंगढ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ०ग०) का निवासी होना बताया जिसके कब्जे से कार के बीच सीट के नींचे 05 पैकेट खाखी रंग के टेप से लपेटा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। उक्त 05 पैकेट गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर अधिक पैसा कमाने के लालच में स्वंय के द्वारा 50-100 का पुड़िया बनाकर बेचने के लिए जयपुर निवासी पूर्व से परिचित अर्जुन मोबाईल नंबर धारक 9777938590 से संपर्क कर 05 पैकेट खाखी रंग के टेप से लपेटा गांजा को नगद 20,000/- रूपये में खरीदी कर अपने वेगानार कार के बीच सीट के नीचे रखकर जयपुर, कुमो उड़ीसा से छत्तीसगढ़ केनाभांठा, कंठीपाली होते अपने घर ग्राम कपिस्दा ‘ब’ जाना बताया। आरोपी के कब्जे से 05 पैकेट गांजा, वेगानार कार क्रमांक सीजी 10 एनबी 5290 एवं एक नग रियलमी मोबाईल जुमला कीमती करीबन 3,60,000/- रूपये को एनडीपीएस एक्ट के तहत् गवाहों के समक्ष जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 170/2026 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराकर दिनांक 31.07.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को देकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एन०एल० राठिया, सउनि मोतीलाल डनसेना, पीएसआई गजेन्द्र कुमार चन्द्राकर, प्र०आर० सुरेन्द्र सिदार, आरक्षक दिलीप स्नेही, खेमलाल चौहान, गीता भास्कर एवं सायबर सेल सारंगढ़ सउनि रामकुमार मानिकपुरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



