
*कुलगाम जिला प्रशासन द्वारा दिया जाएगा 6 लाख रुपये तत्काल सहायता*
*2 लाख का तत्काल सहायता दी जा चुकी*
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 1 अगस्त 2026/जम्मू और कश्मीर में, कुलगाम जिले के केलम इलाके में हुए आतंकवादी हमले में घायल हुए भूपेंद्र कुमार भैना ने भी आज सुबह दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल भूपेंद्र ने श्रीनगर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कल शाम भूपेंद्र और दीपक पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी। घटना के तुरंत बाद इलाके को घेर लिया गया और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हत्या की कड़ी निंदा की है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उपराज्यपाल ने सुरक्षा बलों को इलाके में अभियान तेज करने और हमले में शामिल आतंकवादियों को खत्म करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है, इसके अतिरिक्त कुलगाम जिला प्रशासन द्वारा 6 लाख रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी, फिलहाल 2 लाख का सहायता प्रदान किया जा चुका है।




