बरमकेलासारंगढ़ बिलाईगढ़

मूसलाधार बारिश में सैनिकों की तरह डटे बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, 24 घंटे दे रहे निर्बाध सेवा

बरमकेला। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सैनिकों की तरह मुस्तैदी से डटे हुए हैं। भारी बारिश और खराब मौसम के बावजूद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए विभाग की टीम लगातार मेहनत कर रही है।

ई. सिदार के मार्गदर्शन में बरमकेला क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए कर्मचारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। बारिश के दौरान कहीं बिजली लाइन में खराबी आने या विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत मिलते ही विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य में जुट जाती है।

लाइनमैन मदन सिदार एवं उनकी टीम द्वारा बारिश की कठिन परिस्थितियों में भी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। जब आम लोग मूसलाधार बारिश में घर से बाहर निकलने से भी कतराते हैं, ऐसे समय में बिजली विभाग के कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जान जोखिम में डालकर विद्युत व्यवस्था बहाल करने में जुटे रहते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में बिजली की समस्या आम बात है, लेकिन विभाग के कर्मचारियों की तत्परता के कारण शिकायतों का जल्द निराकरण हो रहा है। बिजली विभाग की टीम की इस सक्रियता और समर्पण की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि खराब मौसम के बावजूद उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसके लिए टीम हर समय तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button