छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सरपंच संगीता वीरेंद्र पटेल ने निभाया वादा, बुजुर्गों को निशुल्क श्री रामलला दर्शन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत नौघटा में सरपंच श्रीमती संगीता वीरेंद्र पटेल ने अपने चुनावी वादों को निभाते हुए एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने गांव के वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्गों को अयोध्या धाम में श्री रामलला के दर्शन के लिए निशुल्क यात्रा पर रवाना किया। इस अवसर पर सरपंच ने पारंपरिक तरीके से सभी श्रद्धालुओं को चंदन तिलक लगाया और उनके पैर छूकर सम्मान प्रकट किया, जो गांव में एक प्रेरणादायक और अनोखा संदेश बन गया।

यह पहल उनके द्वारा चुनाव के दौरान दी गई 9 गारंटियों में से एक महत्वपूर्ण वादा था, जिसे अब उन्होंने धरातल पर उतारकर अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध किया है। कार्यक्रम के दौरान गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस पहल की जमकर सराहना की और सरपंच के इस कार्य को ऐतिहासिक बताया।


सरपंच संगीता पटेल का मानना है कि बुजुर्गों का सम्मान करना और उन्हें धार्मिक अवसरों से जोड़ना समाज की जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ उन्होंने इस यात्रा का आयोजन किया, ताकि गांव के बुजुर्ग भी अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकें।

गांव के लोगों का कहना है कि सरपंच के नेतृत्व में ग्राम पंचायत नौघटा लगातार विकास की ओर अग्रसर है। सड़क, पानी, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। उनकी योजनाएं और गारंटियां आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

इस पहल ने न केवल गांव में एक नई परंपरा की शुरुआत की है, बल्कि यह भी साबित किया है कि जनप्रतिनिधि यदि ईमानदारी से कार्य करें तो वे समाज में वास्तविक बदलाव ला सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button