छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

*एन.एस.यू.आई विधानसभा अध्यक्ष अंकित पटेल के ज्ञापन का हुआ असर, हाट बाजार क्लिनिक पुनः हुआ संचालित*

सारंगढ़ – एन.एस.यू.आई विधानसभा अध्यक्ष अंकित पटेल द्वारा विगत 3 महीनों से बंद हाट बाजार क्लिनिक को पुनः प्रारंभ किए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर महोदया को सौंपे गए ज्ञापन का सकारात्मक असर देखने को मिला है। प्रशासन द्वारा हाट बाजार क्लिनिक को पुनः संचालित करने का निर्णय लिया गया है, जिससे ग्रामीण एवं जरूरतमंद नागरिकों को एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

अंकित पटेल ने कहा कि हाट बाजार क्लिनिक बंद होने से दूरस्थ क्षेत्रों के गरीब, आदिवासी एवं जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस जनसमस्या को गंभीरता से उठाते हुए उन्होंने कलेक्टर महोदया को ज्ञापन सौंपकर क्लिनिक को तत्काल पुनः प्रारंभ करने की मांग की थी।

अंकित ने इस निर्णय के लिए जिला प्रशासन एवं कलेक्टर महोदया के साथ साथ मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ लिया गया यह निर्णय आम लोगों के लिए राहत देने वाला है।

अंकित पटेल ने कहा कि एन.एस. यू.आई आगे भी जनता, विद्यार्थियों और युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button