सारंगढ़ बिलाईगढ़

*विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े के जन्मदिन पर भंवरपुर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, NSUI ने लगाया पौधा*

भंवरपुर/बरमकेला, 30 जून 2026:* सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत डभरा के आश्रित ग्राम भंवरपुर में पर्यावरण संरक्षण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

NSUI बरमकेला ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में गांव के युवाओं ने मिलकर प्राथमिक शाला परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान शाला प्रांगण में कटहल और मुनगा जैसे उपयोगी पौधों का रोपण किया गया।

*”नेता के जन्मदिन को सेवा से जोड़ना ही सच्ची शुभकामना”*
NSUI ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि, “हमारी विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े जी हमेशा शिक्षा और पर्यावरण को लेकर संवेदनशील रही हैं। उनके जन्मदिन पर हमने सोचा कि क्यों न उन्हें पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से शुभकामनाएं दें। कटहल और मुनगा दोनों ही पोषण और छाया देने वाले पौधे हैं। कुछ सालों में ये शाला के बच्चों को फल और शुद्ध हवा देंगे।”

वृक्षारोपण में ग्राम के युवा साथी  कैलाश सिदार, नंदकिशोर यादव , मुक्तिदेव सिदार, साहिल सिदार, दीपक ने मिलकर पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं का पर्यावरण के प्रति यह जागरूकता पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा है। बरसात के मौसम में लगाए गए ये पौधे निश्चित ही भंवरपुर को हरा-भरा बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button