सारंगढ़ बिलाईगढ़

कबीर जयंती पर बरमकेला मे भव्य शोभायात्रा निकला, हजारों से अधिक समाज के लोग हुए शामिल

बरमकेला। संत शिरोमणि कबीरदास जी की जयंती के पावन अवसर पर  ब्लॉक मुख्यालय में प्रथम बार आदर्श पनिका समाज व युवा पनिका समाज बरमकेला द्वारा नगर में  बस्ती  महंत पारा कबीर मंदिर से पुजा अर्चना कर हजारों भक्त माता बहनों व  श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा में  शामिल  होकर जनपद चौक, इंदिरा चौक, अटल चौक, पुराना बस स्टेशन, सुभाष चौक, से डॉ शक्राजीत नायक चौक, होते हुए अघरिया सदन पहुंचे ।  शोभायात्रा में संत कबीर दास की चित्र बिराजमान थे वहीं दो लाइन में कलश लेकर एवं हाथों में झंड़ा लेकर डीजे के धून में थिरकते हुए पहुंचे।


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े, विशिष्ट अतिथि ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा मनोहर नायक, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजू नायक,जिला पंचायत सदस्य सहोद्रा सिदार, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर पटेल, पार्षद श्रीमती उर्मिला सिदार, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद पटेल के उपस्थित में भव्य कबीर प्रकट दिवस मनाया गया।
जहां अतिथियों द्वारा कबीर दास के चित्र पर माल्यार्पण पुजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस आयोजन को लेकर बरमकेला नगर में उत्साह का माहौल रहा जिससे बरमकेला आदर्श पनिका समाज के तत्वावधान में ब्लॉक युवा पनिका समाज में आयोजित इस शोभायात्रा की चर्चा बरमकेला सहित जिला मुख्यालय में चर्चा का बना रहा।वहीं पुलिस प्रशासन भी इस शोभायात्रा के दौरान भरपूर सहयोग प्रदान किया।
इस  यात्रा में संत कबीरदास जी की आकर्षक झांकी, भजन-कीर्तन, धार्मिक ध्वज एवं श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या शामिल रही। शोभायात्रा के दौरान कबीर साहेब के संदेशों—सत्य, प्रेम, समानता, भाईचारा और सामाजिक समरसता—का प्रचार-प्रसार किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित सारंगढ़ विधायक उत्तरगंज पर जांगड़ा जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजू नायक ने भी संबोधित किया।   पूरे जिला में कबीरपंथ के अनुयायी बड़ी संख्या में हैं। मेरे जीवन और मेरी वाणी पर कबीर जी के विचारों का गहरा प्रभाव है। समाज की भी सराहना की।

आयोजन समिति ने शोभायात्रा एवं के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

कबीर जयंती के अवसर पर आयोजित यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बरमकेला नगर में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश देगा। शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button