छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

❇️सरस्वती शिशु मंदिर  उ. मा. विद्यालय बरमकेला में छ. ग. पुलिस का जन- जागरूकता अभियान के तहत नवीन कानून के संबंध में जानकारी दी गई।❇️

🔶सजग नागरिक ही सुरक्षित समाज की आधारशिला🔶

— नए भारतीय कानूनों एवं  अपराधों से बचाव की दी गई विस्तृत जानकारी।

🟢 अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्ग निर्देशन में थाना बरमकेला  पुलिस द्वारा जन- जागरूकता अभियान के तहत नया कानून– नया न्याय” के अंतर्गत  सरस्वती शिशु मंदिर बरमकेला में नवीन कानून 2023 के तहत जन- जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नागरिकों को वर्तमान समय में बढ़ते अपराधों के प्रति जागरूक करना, नवीन भारतीय कानूनों की जानकारी प्रदान करना तथा समाज में सुरक्षा, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना है।



कार्यक्रम में थाना प्रभारी श्री ए के बेक,  पी .एस.आई. भारती, सहायक उप निरीक्षक  लखपति प्रधान एवं प्रधान आरक्षक  भुवनेश्वर पंडा सहित स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों को समाज में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्तियों, उनके दुष्परिणामों तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों को नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023  की जानकारी दी। साथ ही यातायात नियमों, महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया।  कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों के  जिज्ञासा एवं  पूछे गये प्रश्नों का विस्तारपूर्वक एवं संतोषजनक उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button