छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

बोन्दा में डबल कैज़े व्हील युक्त ट्रैक्टर जब्त, पंचायत को सुपुर्द – सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती

सरिया तहसील के ग्राम बोन्दा में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई के तहत डबल कैज़े व्हील (Double Cage Wheel) युक्त एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। यह ट्रैक्टर सार्वजनिक सड़कों पर चलाया जा रहा था, जिससे सड़क की सतह को नुकसान पहुँचने की आशंका थी। उक्त कार्रवाई के पश्चात ट्रैक्टर को आगामी विधिक कार्रवाई के लिए संबंधित ग्राम पंचायत को सुपुर्द कर दिया गया है।

प्रशासन का कहना है कि डबल कैज़े व्हील वाले ट्रैक्टर बिना सुरक्षा उपायों के सड़कों पर चलाए जाने से नई बनाई गई सड़कों को भारी नुकसान होता है। ऐसे वाहनों के कारण गड्ढे, दरारें और असमय मरम्मत की आवश्यकता उत्पन्न होती है, जिससे शासन को आर्थिक हानि होती है।

इस विषय पर प्रशासन द्वारा पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है और प्रचार के माध्यम से किसानों को जागरूक किया गया है कि वे ट्रैक्टर में डबल कैज़े व्हील की बजाय रबरयुक्त कैजुअल या अन्य सड़क अनुकूल विकल्पों का इस्तेमाल करें, जिससे खेती के साथ-साथ सड़कें भी सुरक्षित रहें।

ग्राम बोन्दा में हुई इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि प्रशासन अब ऐसे मामलों में सख्ती से निपटेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button