
10वी में हेमंत पटेल मेरिट लिस्ट में टापटेन में बनाया स्थान,
12वी में पूनम पटेल 95.4 फीसदी अंको के साथ स्कूल की टापर बनी,
10वी में 26 परीक्षार्थी को मिली 90 फीसदी से अधिक अंक,
12वी में 11 परीक्षार्थी ले लाया 90 फीसदी से अधिक अंक,
शतप्रतिशत सफलता के साथ मोना स्कूल बना रहा है नया रिकार्ड,
मोना स्कूल ने 10वी बार मेरिट लिस्ट में बनाया अपनी जगह,

सारंगढ़/बरमकेला,
बरमकेला अंचल की सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्था मोना माडर्न स्कूल बरमकेला ने सीबी बोर्ड में 10वी और 12वी की परीक्षा परिणाम में रिकार्ड तोड़ सफलता हासिल किया है। एक ओर जहा 10वी के छात्र हेमंत पटेल ने 97.50 फीसदी अंको के साथ टापटेन में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया वही 26 बच्चो ने 90 फीसदी से अधिक अंक लाकर सफलता के नये किर्तीमान स्थापित कर दिया। 12वी में पूनम पटेल 95.40 अंको के साथ स्कूल की टापर बनी और 11 बच्चो ने 90 फीसदी से अधिक अंक लाकर शैक्षणिक जगत में जमकर वाहवाही लूटी है। सीजी बोर्ड में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए लगातार मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने वाले मोना माडर्न स्कूल बरमकेला ने इस बार भी अपने सफलता को बरकरार रखा है। मोना माडर्न स्कूल बरमकेला के कक्षा 10वी के छात्र हेमंत पटेल ने 97.50 फीसदी अंको के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए टापटेन की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। वही 10वी की परीक्षा में शामिल 71 परीक्षार्थियो ने रिकार्ड तोड़ सफलता प्राप्त करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। इसी प्रकार से 12वी के परीक्षा परिणाम में भी मोना माडर्न स्कूल के बच्चो ने शानदार सफलता प्राप्त किया है 12वी में पूनम पटेल ने 500 में 477 अंक यानि 95.4 फीसद अंक प्राप्त करते हुए संस्था में पहला स्थान प्राप्त किया है। कुछ अंको से टापटेन में अपना स्थान सुनिश्चित करने से चूकी पूनम पटेल ने हर विषय में प्रभावी प्रर्दशन किया है। वही 12वी में परीक्षा में शामिल 112 बच्चो ने शानदार सफलता प्राप्त करते हुए सफलता के सारे रिकार्ड तोड़ दिये। 10वी में 26 परीक्षार्थी को मिली 90 फीसदी से अधिक अंक
मोना माडर्न स्कूल बरमकेला के डायरेक्टर अमितेश केशरवानी ने बताया कि इस वर्ष 10वी की सीजी बोर्ड परीक्षा में 71 बच्चो ने परीक्षा दिलाया था जिसमें 26 बच्चे 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किये है वही 24 बच्चो ने 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किया। इसी प्रकार से 6 बच्चो ने 70 फीसदी से अधिक तथा 13 बच्चो ने 60 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त किया है। इसमें हेमंत पटेल ने 600 में 585 अंक प्राप्त कर टापटेन में अपनी जगह बनाकर पूरे प्रदेश मे मोना माडर्न स्कूल बरमकेला का नाम रोशन किया है। 10वी में उत्कृष्ठ अंक प्राप्त करने वालो में गोपी पटेल-96.83%,लिशा पटेल-96%, मनीषा नायक-95.67%, धनंजय बरिहा-95.17%, पायल यादव-95%, प्रियंका साव-95%,प्रिया पटेल-94.83%,यामिनी पटेल-94.83%, पुष्पाजंली भोय-94.67%,मेघा बरिहा-94.33%,हुसैन पटेल-94.17%, जय चौधरी-93.83%,अनिश साहू-93.67%, कविता निषाद-93.67%,सुधा पटेल-93.33%, अंजू बरेठ-93%, दामिनी यादव-93%,निभा सिदार-92.67%,हिमेश पटेल-92.17%,शारदा डनसेना-91.83%, प्रमुख है।
12वी में पूनम पटेल 95.4 फीसदी अंको के साथ स्कूल की टापर
मोना माडर्न स्कूल बरमकेला में 12वी में पूनम पटेल ने 95.4% अंको के साथ स्कूल मे टाप किया। 12वी में कुल 112 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें 11 बच्चो ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किया। वही 25 बच्चो ने 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किया है। इसी प्रकार से 29 बच्चो को 70 प्रतिशत से अधिक अंक तथा 34 बच्चो को 60 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किया है। उत्कृष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओ में पूनम पटेल-95.40%, लक्ष्मी चौधरी-95.20%, लीना वर्मा-94.60%, प्रेमसागर पटेल-94.60%, आंचल नायक-92.80%, वैदही प्रधान-92.60%, गणेश पटेल-90.80%,विकास पटेल-90.80%,देवाशिष पटेल-90.60%, फकीर पटेल-90.60%, रितु बारिक-90.40%,पूनम पाण्डेय 90.00% प्रमुख है। मोना माडर्न स्कूल के संचालक अमितेश केशरवानी ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस सफलता का श्रेय बच्चो की मेहनत और शिक्षक-शिक्षिकाओ एवं माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया है।



