छत्तीसगढ़बरमकेलासारंगढ़ बिलाईगढ़

▶️ सरिया में 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल का भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई दिशा

सरिया क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित क्षण उस समय साकार हुआ, जब 100 बिस्तरों वाले आधुनिक सिविल अस्पताल भवन का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिससे पूरे इलाके में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल (लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग) तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री ओपी चौधरी (वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग) ने की। दोनों नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।



लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 100 बिस्तरीय अस्पताल सरिया और आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग कर रहे लोगों को अब अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सकेगा। इससे न केवल मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि उन्हें दूर-दराज के शहरों में इलाज के लिए जाने की आवश्यकता भी कम होगी।


उनकी दूरदर्शी सोच और जनहितकारी प्रयासों से यह महत्वपूर्ण परियोजना संभव हो सकी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सबसे बड़ी जरूरत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना था, जिसे प्राथमिकता देकर सराहनीय कार्य किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओपी चौधरी ने  कहा कि वे जीवन के अंतिम सांस तक सरिया क्षेत्र के ऋणी रहेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि यह अस्पताल आने वाले समय में गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए एक मजबूत स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उभरेगा।

हेमंत पटेल और शिवम दुबे का सम्मान

इस आयोजन के दौरान वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश के टॉपटेन की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने वाले छात्रों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने दोनों मेरिट छात्रों को अपने स्वेच्छानुदान से 25-25 हजार रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की।

कक्षा 10वीं में मोना मॉडर्न स्कूल बरमकेला के प्रतिभावान छात्र हेमंत पटेल ने 97.50 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया। वहीं 12वीं में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सरिया के छात्र शिवम दुबे ने 96.83 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में 9वां स्थान हासिल किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button