
बरमकेला: मीत डिजिटल एंड स्मार्ट स्कूल बरमकेला में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 5 जनवरी 2025 को एक भव्य आनंद मेला आयोजित किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला नोडल, समग्र शिक्षा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ नरेश कुमार चौहान, विजय कृष्ण रथ, महेन्द्र पाण्डे, जेठ कुमार गुप्ता जी एवं प्रफुल कुमार साहू शामिल हुए। उन्होंने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में स्कूल के सभी पालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। महेश नायक, मनीष नायक, सुशील कुमार पटेल एवं नोबेल कुमार पटेल मंचासीन रहे।

बच्चों ने बनाए स्वादिष्ट व्यंजन
स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं चटपटे पकवान बनाए थे। साथ ही, वार्षिक खेल में विजेता छात्र-छात्राओं को एवं खेल में भाग लेकर विजयी हुए पालकों को अतिथि के करकमलों से प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए।

बच्चों में दिखी नई ऊर्जा
इस कार्यक्रम को लेकर बच्चों में एक नई ऊर्जा, उत्साह और उमंग दिखाई दी। स्कूल प्रशासन द्वारा टोकन की व्यवस्था की गई थी जिससे पालक टोकन खरीदकर सभी व्यंजनों का आनंद ले सके।

आनंद मेले का उद्देश्य
यह आनंद मेला न केवल बच्चों और पालकों के बीच मेल-जोल बढ़ाने का माध्यम बना बल्कि बच्चों के रचनात्मक कौशल और प्रतिभा को निखारने का भी अवसर प्रदान किया। इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
स्कूल प्रशासन का धन्यवाद
स्कूल प्रशासन द्वारा आयोजित इस भव्य आनंद मेले के लिए सभी ने प्रशंसा की और स्कूल प्रशासन को बधाई दी।



