रायपुर

विकसित भारत के संकल्प को सशक्त करता केंद्रीय बजट   यशवंत नायक

रायपुर/केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का बजट भाषण विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम है। इस बजट का श्रवण करते हुए यह स्पष्ट होता है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आर्थिक मजबूती, सामाजिक संतुलन और समावेशी विकास की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

युवा नेता एवं भाजपा कार्यकर्ता यशवंत नायक ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट “विकसित भारत” के दृढ़ संकल्प को जमीन पर उतारने वाला है। बजट में किसान, गरीब, महिला, युवा, मध्यम वर्ग और उद्यमियों सहित समाज के हर वर्ग की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के लिए किए गए प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देंगे।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को मजबूत करने के लिए नवाचार, स्टार्टअप, उद्योग और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने वाले कदम युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करेंगे। साथ ही, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रावधान समाज के कमजोर वर्गों को मजबूती प्रदान करेंगे।

यशवंत नायक ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी की सशक्त बजट नीति के कारण देश “विकसित भारत” के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। विश्वास, विकास और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला यह बजट हर भारतीय के उज्ज्वल कल का आधार बनेगा। उन्होंने इस ऐतिहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button