छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

बरमकेला में विकास की रोशनी, रातों में बदला नगर का स्वरूप

सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला नगर पंचायत में इन दिनों विकास की रफ्तार साफ दिखाई दे रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्याभामा मनोहर नायक के नेतृत्व एवं सीएमओ दीपक विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में नगर का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। रात के समय नगर की सजी-संवरी तस्वीरें बरमकेला के विकास की कहानी खुद बयां कर रही हैं।

नगर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल आवर्धन एवं संरक्षण का कार्य तेजी से प्रगति पर है। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल माह के अंत तक नगर के सभी घरों में नल से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी, जिससे नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

विकास कार्यों की कड़ी में वार्ड क्रमांक 9 में रोड के किनारे अटल परिसर का निर्माण किया गया है, जो नगर और क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है। इसके साथ ही बरमकेला नगर एवं आसपास के क्षेत्र के लिए एक सुंदर गार्डन का निर्माण कार्य भी जारी है, जहां प्राकृतिक सौंदर्य में बड़ो बुजुर्गों के साथ साथ बच्चों के लिए खेलकूद एवं मनोरंजन की समुचित व्यवस्था की जा रही है।



नगर के हृदय स्थल लाल तालाब की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे यह क्षेत्र और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बन सके। वहीं, बरमकेला क्षेत्र में प्रसिद्ध इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए फ्लड लाइट एवम चेंजिंग रूम का निर्माण किया जा रहा है, जिससे खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

नगर के प्रत्येक वार्ड में पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष फोकस किया जा रहा है। दीपक विश्वकर्मा के पदस्थापना पश्चात तथा अध्यक्ष श्रीमति सत्यभामा नायक, उपाध्यक्ष राजू नायक एवं सभी पार्षदों की निष्ठापूर्वक कार्य से विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे बरमकेला नगर विकास की नई रोशनी में जगमगा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button