छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

बरमकेला नगर में तेज रफ्तार व तेज हॉर्न पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ कार्यवाही किया है।

सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक  आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं  अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरमकेला  अजीत बेक के नेतृत्व में बरमकेला नगर में बढ़ती तेज रफ्तार, तेज हॉर्न और साइलेंसर की कर्कश आवाज से आमजन को हो रही परेशानी को देखते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं।नगर क्षेत्र में विशेष यातायात जांच अभियान चलाया गया।

यह कार्रवाई नगर के मुख्य मार्गों पर की गई, जिसमें सुभाष चौक, इंदिरा चौक और बस स्टैंड के सामने पुलिस टीम ने वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान तेज रफ्तार से वाहन चलाने, अनावश्यक रूप से तेज हॉर्न बजाने और साइलेंसर में अवैध बदलाव कर तेज आवाज निकालने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग चार से पांच वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने चालकों को केवल दंडित ही नहीं किया, बल्कि उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए समझाइश भी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तेज रफ्तार और तेज आवाज न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है और बुजुर्गों, बच्चों व मरीजों को गंभीर असुविधा होती है।

बरमकेला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और अनावश्यक हॉर्न व तेज साइलेंसर का प्रयोग न करें। पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि आने वाले समय में इस तरह के उल्लंघनों पर और अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि नगर में शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button