
चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रतन शर्मा ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री को लिखा पत्र

बरमकेला। बरमकेला को अनुविभाग बनाने एवं रजिस्ट्रार ऑफिस, कोषालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग वर्षों से की जा रही है। जब यह क्षेत्र रायगढ़ जिले में था, तब से ही यहां के नागरिकों द्वारा यह मांग उठाई जा रही थी, लेकिन इसे अनदेखा किया जाता रहा। सारंगढ़ को नया जिला बनाए जाने के बाद यह उम्मीद जगी थी कि बरमकेला को अनुविभाग का दर्जा मिलेगा, लेकिन सक्षम नेतृत्व की कमी या अन्य कारणों से यह संभव नहीं हो सका। अब जब प्रदेश में भाजपा सरकार है, तो लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी इस मांग पर गंभीरता से विचार करेंगे।

इस संबंध में चेम्बर ऑफ कॉमर्स, बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और जिले के प्रभारी एवं राजस्व मंत्री टकराम वर्मा को पत्र लिखकर इस मांग को पूरा करने का आग्रह किया है। इससे पहले जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी का सम्मान समारोह बरमकेला में आयोजित किया गया था, तब रतन शर्मा ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर यह मांग रखी थी। इस पर वित्त मंत्री ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया था।
बरमकेला ब्लॉक के वनांचल क्षेत्रों जैसे कोठीखोल, डोंगरीपाली और सरिया अंचल के साथ-साथ ओडिशा सीमावर्ती गांव सांकरा के लोगों के लिए सारंगढ़ जिला मुख्यालय की दूरी बहुत अधिक है। छोटी-छोटी सरकारी जरूरतों के लिए सारंगढ़ जाना लोगों के लिए आर्थिक और समय की बर्बादी साबित हो रहा है। यदि बरमकेला को अनुविभाग का दर्जा मिल जाता है, तो इन सभी क्षेत्रों के लोगों



