सवरा समाज का प्रदेश स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं कैरियर मार्गदर्शन नगर पंचायत डभरा में संपन्न

समाज के बच्चों ने ली कैरियर मार्गदर्शन, हजारों के संख्या में रहे उपस्थित
युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं कैरियर मार्गदर्शन से समाज को नए दिशा मिलेगा _ प्रांतीय अध्यक्ष सहदेव सिंह सिदार
सारंगढ़ _ सक्ति जिले के नगर पंचायत डभरा के कृष्ण पैलेंस में 18गढ़ सवरा समाज का प्रदेश स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभ आरंभ समाज के प्रांतीय अध्यक्ष सहदेव सिंह सिदार एवं प्रशासक रत्थु प्रसाद सिदार व सामाजिक पदाधिकारियों ने मां शबरी की तैल चित्र की पूजा अर्चना कर की।
कार्यक्रम को दो पार्ट में रखा गया था। सुबह कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम और दोपहर में विवाह योग्य युवक युवती का परिचय सम्मेलन।

कैरियर मार्गदर्शन हेतु समाज के ही सीजी पीएससी क्रैक करने वाले अधिकारी अलेख सिदार सहायक आयुक्त आबकारी विभाग, छवि सिदार सहायक प्रोफेसर, गजानंद सिदार नायब तहसीलदार, दलबीर सिंह सिदार ,कोषालय अधिकारी, कोमल सिदार उप निरीक्षक आबकारी विभाग, आदित्या भोई आर टी ओ निरीक्षक ने कार्यक्रम में उपस्थित 12वी, कालेज, बेरोजगार युवक युतियों को कैरियर मार्गदर्शन दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज के प्रांतीय अध्यक्ष सहदेव सिंह सिदार ने कहा कि केंद्रीय क्षेत्रीय पदाधिकारियों, युवा प्रभाग, महिला प्रभाग, समाज के समस्त अधिकारी कर्मचारी गण, समाज के युवक युतियों की उपस्थित ने अमली जामा पहनने का काम किया है। प्रथम बार इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए दिल से धन्यवाद….
यह आयोजन से समाज को एक नए दिशा मिला हैं । समाज के इस कड़ी मेहनत ने एक नए मुकाम का रास्ता खोला है । आने वाले दिनों हम सबकी यह एकजुटता समाज को मजबूती देगा। देश व दुनिया के पटल पर हमारे समाज आगे बढ़ते हुए एक अलग मुकाम हासिल करेगा।

आज की यह आयोजन में कार्यरत समस्त मैनेजमेंट प्रभारी हमारे 10 परिक्षेत्र के समस्त अधिकारी गण की मेहनत , केंद्रीय पदाधिकारियों की मार्गदर्शन और पूर्व पदाधिकारियों की सहयोग ने यह रंग लाए है। वही सभा को संबोधित प्रांतीय उपाध्यक्ष हेम लाल सिदार, पूर्व अध्यक्ष रोहित कुमार सिदार ने भी की। और आभार प्रदर्शन समाज के प्रशासक रथू प्रसाद सिदार ने की।
इस दौरान समाज के प्रांतीय पदाधिकारियों ने समाज में निर्विरोध जीत कर आने वाले पांच परिक्षेत्र के पदाधिकारियों को 11_ 11 हजार रूपये व मोमेंटो से सम्मानित किए।

कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय प्रवक्ता पुरन सरल व प्रांतीय अध्यक्ष युवा प्रभाग भुनेश्वर प्रसाद सिदार ने की।
वही कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री हेम लाल सिदार प्रांतीय उपाध्यक्ष, श्री नंदलाल सिदार प्रांतीय सचिव, श्री अलेख सिदार प्रांतीय कोषाध्यक्ष , राम बाई सिदार प्रांतीय अध्यक्ष महिला प्रभाग, रोहित कुमार सिदार पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष, भवानी सिदार भूतपूर्व प्रांतीय अध्यक्ष, पार्वती सिदार महासचिव महिला प्रभाग, सरिता सिदार सक्रिय कार्यकर्ता, क्षेत्रीय पदाधिकारियों में महेत्तर लाल सिदार, घसिया सिदार, लकेश्वर सिदार, सिदार सिंह सिदार, विश्वनाथ सिदार, मोहर साय सिदार, वीर सिंह सिदार, श्रीचंद सिदार, कोयलरिहा सिदार, तेजराम सिदार, कार्तिक राम सिदार, धरम लाल बीसी, प्रेम सिदार , अजीत सिदार, धरम सिदार, भरत सिदार, परमानंद सिदार, संदीप सिदार, परदेशी सिदार, रामकुमार सिदार, राधे सिदार, उत्तम सिदार, ओम प्रकाश सिदार, गणपत सिदार, राम कुमार सिदार, विनोद सिदार, देवेंद्र भोई, फकीर चन्द, चंदू लाल सिदार, शौकी लाल सिदार, सहित सामाजिक लोगो का विशेष सहयोग रहा।



