
रायपुर प्रदेश कृषि व्यवसाय किसान मोर्चा के संयोजक के रूप में कैलाश पंडा की नियुक्ति संगठन और किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। उनके नेतृत्व, लंबे संगठनात्मक अनुभव और किसानों के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से किसान मोर्चा को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कैलाश पंडा ने संगठन के चुनावों से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनावों तक पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाई है। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने, किसानों की समस्याओं को मंच तक पहुंचाने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश स्तर पर उन्हें नेतृत्व सौंपते हुए किसान मोर्चा की बागडोर दी है।
नियुक्ति की खबर सामने आते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ताओं, किसानों और आम लोगों द्वारा उन्हें लगातार बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। लोग उम्मीद जता रहे हैं कि उनके नेतृत्व में किसानों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे और कृषि व्यवसाय से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
कैलाश पंडा ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को सेवा के रूप में निभाएंगे और पूरी निष्ठा, मेहनत व लगन के साथ भाजपा की नीतियों और योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। आने वाले समय में वे किसानों के कल्याण, संगठन की मजबूती और पार्टी के विस्तार के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे।



