सारंगढ़ बिलाईगढ़
88 आईएएस के तबादले,सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नये कलेक्टर श्री कुमार लाल चौहान होगे ।

डॉक्टर फरिहा आलम सिद्दीकी को उप सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को सौंपी गया है।
आईपीएस मयंक श्रीवास्तव को जनसंपर्क की कमान,
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के क़रीब एक महीने बाद बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है. बुधवार की देर रात तबादला सूची जारी किया गया. इस सूची में 88 आईएएस अफ़सरों के साथ एक आईपीएस अफ़सर को नई जिम्मेदारी सौपी गई है. साय सरकार ने सूबे के 19 जिलों में नये कलेक्टर बिठाए हैं. वहीं मंत्रालय में हुए अहम फेरबदल में कई बड़े चेहरों को इधर से उधर किया गया है. गौरव सिंह को रायपुर का कलेक्टर बनाया गया है. जनसंपर्क विभाग की कमान आईपीएस अधिकारी मयंक श्रीवास्तव को सौंपी गई है.।



