सारंगढ़ बिलाईगढ़

बरमकेला-सरिया रोड़ में ग्राम संडा के पास पिकअप और ट्रक की टक्कर में दो लोगो की मौत,

पिकअप चालक और खलासी की मौत, तीन घायल हस्पताल मे भर्ती,

रफ्तार ने लिया फिर से दो लोगो की जान,
सरकारी शराब दुकान में शराब आपूर्ति करने पिकअप मे आये थे 5 लोग,
वापस रायगढ़ की ओर रवाना हुए सोहन महानंद ड्राइवर एवं अर्जुन यादव खलासी की मौत

बरमकेला,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के बरमकेला-सरिया रोड़ मे ग्राम संडा के पास बरमकेला के सरकारी शराब दुकान मे शराब पहुंचाने आये डिलीवरी वाहन पिकअप और सरिया की ओर से बरमकेला आ रही ट्रक के आमने सामने की टक्कर से दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई है। इस हादसे मे पिकअप चालक सोहन महानंद एवं अर्जुन यादव खलासी की मौत हो गई तथा पिकअप मे सवार रितिक, संतोष और अजय नाम के युवक बुरी तरह से घायल हो गये है। घायलो को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बरमकेला में भर्ती कराया गया है जहा पर एक युवक की नाजुक स्थिति देखते हुए उसको रायगढ़ मेंडिकल कालेज रिफर किया गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नये वर्ष में बरमकेला में हादसा का दौर शुरू हो गया है। बरमकेला-सरिया रोड़ मे ग्राम संड़ा के पास आज देरशाम 8.30 बजे पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में पिकअप के चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। तथा तीन घायलो को बरमकेला के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मे भर्ती कराया गया है। इसमे से एक घायक के पैर फैक्चर होने के कारण से उसे मेडिकल कालेज रायगढ़ रिफर किया गया है। इस संबंध मे पुलिस ने बताया कि रायगढ़ से पिकअप वाहन क्रमांक सीजी13एल 4460 मे पांच व्यक्ति सवार होकर बरमकेला के सरकारी देशी-अंग्रेजी शराब दुकान पहुंचे थे तथा वे सभी यहा पर शराब को अनलोड़ करके वापस सरिया होकर रायगढ़ जा रहे थे। पिकअप वाहन को चालक सोहन महानंद चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो तेज रफ्तार में पिकअप वाहन ने सरिया की ओर से बरमकेला आ रही ट्रक क्रमांक सीजी04एनएच1397 को सीधी टक्कर मार दिया। इस घटना मे दोनो वाहन सड़क के बगल के खेत मे उतर गये।

इस भीषण टक्कर की आवाज सुनकर संडा गांव के आसपास के रहवासी मौके स्थल पहुंचे तथा सड़क दुर्घटना की सूचना बरमकेला पुलिस को दिया जहा पर थाना प्रभारी विजय गोपाल अपने टीम के साथ शीघ्र ही घटना स्थल पहुंचे तथा हादसे मे घायलो को बरमकेला के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र भेजा जहा पर पिकअप चालक सोहन महानंद तथा खलासी अर्जुन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वही इस हादसे मे बुरी तरह से घायल रायगढ़ निवासी रितिक, संतोष और अजय नाम के युवक को हस्पताल मे भर्ती कराया गया है किन्तु एक युवक का पैर फेक्चर होने के कारण से उसे मेडिकल कालेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामवासी घटनास्थल पहुंच गये थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button