छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

खबर का असर: डभरा स्कूल को मिला नया शिक्षक, पालकों में खुशी की लहर

डभरा, सारंगढ़-बिलाईगढ़।
शासकीय माध्यमिक विद्यालय डभरा में लंबे समय से एक ही शिक्षक के भरोसे चल रही पढ़ाई और प्रशासनिक कार्य के कारण पालकों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी। लगभग तीन वर्षों से शिक्षक शिवकुमार अकेले ही पूरे विद्यालय की जिम्मेदारी निभा रहे थे, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इसको लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राज किशोर पटेल ने तालाबंदी की चेतावनी देते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी को लिखित में शिकायत सौंपी थी।

तालाबंदी के बाद यह मुद्दा “अनमोल रफ्तार न्यूज़” में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ, जिसका तत्काल असर हुआ। शिक्षा विभाग हरकत में आया और स्कूल में अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति करते हुए शिक्षक शिवकुमार को व्यवस्था में बनाए रखा गया। इस कार्रवाई से पालकों और ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

पालकों का कहना है कि अब उनके बच्चों को समुचित विषयों की पढ़ाई मिल सकेगी और उनके भविष्य के लिए यह एक सकारात्मक पहल है। इस बदलाव के बाद अभिभावकों को उम्मीद है कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और बच्चों का शैक्षणिक विकास बेहतर तरीके से होगा।

विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने भी राहत की सांस ली है, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से आभार प्रकट करते हुए आगे भी शिक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button