सारंगढ़ बिलाईगढ़

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री शर्मा ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि विजया दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। यह हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। रतन शर्मा ने कामना की है कि विजयादशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयों का अंत करने के साथ सुख,समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button