सारंगढ़ बिलाईगढ़

जनपद पंचायत बरमकेला मे विहान के महिलाओ का मानदेय काटकर AC और PRP कि मनमानी चरम पर, सीईओ से हुई शिकायत

बरमकेला / जनपद पंचायत बरमकेला मे विहान दीदीयो का कार्य सरकार के महत्त्वकांक्षी योजना का प्रचार प्रसार कर ग्रामीण अंचलो के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुँचाने मे लगे हैं, विहान दीदीयो ने अपना घरेलु काम समाप्त करने के बाद ऑफिस कार्य मे जुड़ जाते हैं ऐसे मे काम करने के एवज मे विहान दीदीयो को मानदेय दिया जाता है, मानदेय मे कटौती करके मनमानी तरीके से ए.सी.शिखा साहू व पीआरपी सत्यवती कुर्रे के द्वारा मनमानी करके मानदेय कटौती करना न्याय संगत नहीं है, तमाम कृत्य से सहेली संकुल संगठन लेंध्रा के समस्त केडर के द्वारा AC शिखा साहू व PRP सत्यवती कुर्रे के ऊपर जनपद सीईओ बरमकेला मे लिखित शिकायत किया गया है, अब देखना होगा कि कब तक मामले का पटाक्षेप होगा,

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि PRP सत्यवती कुर्रे व AC शिखा साहू के द्वारा ए एस आर कम्पनी मे जुड़े हुए है और कम्पनी का प्रोडक्ट का प्रचार प्रसार कर पैसा कमाने कि नियत से दबाव बनाया जाता है, और प्रोडक्ट कि खरीदी नहीं करने पर मानदेय काटने का धमकी दिया जाता है, इन तमाम मामलो पर सहेली संकुल संगठन लेंध्रा के समस्त केडर के महिला आक्रोषित होकर लिखित शिकायत किया है, महिलाओ ने बताई कि इस पर उचित कार्यवाही नहीं होता है तो सभी  महिला विहान छोड़ देंगे, और उन्होंने निवेदन भी किया है कि उनका मानदेय दिया जावे  और उन्हें जनपद बरमकेला से अन्यत्र जगह भेजा जाय ताकि महिलाओ को परेशानी ना हो

सीईओ अजय पटेल बरमकेला ने बताया कि इस मामले पर जानकरी नहीं है

AC रामफल निषाद ने कहा कि कल सहेली  संकुल संगठन लेंध्रा के महिलाओ ने शिकायत करने आए थे अब आवेदन को देखने के बाद जाँच किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button