*सरिया पुलिस द्वारा ग्राम कमरीद में छापामार कार्यवाही कर 01 शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार*

*आरोपी से कुल 18 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त*
▪️ पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति निमिषा पांडे, उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व में थाना सरिया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 18 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 01आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है
▪️मामले का संक्षिप्त विवरण -दिनांक 01/07/25 को दौरान पेट्रोलिंग मुखबिर से सूचना मिला कि थाना सरिया के ग्राम कमरीद के रामदास सिदार नाम का व्यक्ति कमरीद पुलिया पास भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री करने रखा है की सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी को रंगे हाथ शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी रामदास सिदार पिता पदुमलाल सिदार उम्र 42 वर्ष साकिन कमरीद थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से कुल 18लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3600 रू को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2),59 (क)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ,जिसे मा,न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, Asi चौहान, आर श्रवण टंडन, महिला आर सविता यादव और समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा



