रायपुर

नवीन महादेवा हत्याकांड का मुख्य आरोपी वसीम ने कोर्ट पहुंच किया सरेंडर

रायपुर /नाबालिक हत्याकांड का फरार आरोपी एनएसयूआई नेता वसीम खान ने 20 महीने के बाद न्यायालय पहुंचकर खुद को सरेंडर कर दिया।दरअसल 25 फरवरी 2022 को तालापारा में धक्का लगने के विवाद में कुछ लोगों ने राजीव गांधी चौक के पास रहने वाले 17 वर्षीय नवीन महादेवा की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान नवीन की मौत हो गयी।मामले की जांच पड़ताल कर पुलिस इस मामले में 13 लोगों को आरोपी बनाकर जेल भेज चुकी है।वहीं नवीन के स्वजन और घायल के बयान के बाद पुलिस ने एनएसयूआइ नेता वसीम खान को मामले में आरोपी बनाया था।कोर्ट में सरेंडर करने की खबर मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और वसीम खान को कोर्ट से थाने लेकर चले गए।फिलहाल विधिवत कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Back to top button