सारंगढ़ बिलाईगढ़

*नावापाली स्कूल व आंगनवाड़ी में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, बच्चों को खिलाई गई दवा*

बरमकेला : विकास खंड बरमकेला के शासकीय प्राथमिक शाला नावापाली व आंगनवाड़ी केंद्र में 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य व कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच विनीता प्रमोद नायक की उपस्थिति में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाकर अभियान की शुरुआत की गई।
डॉ. नायक ने बताया कि 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों के लिए यह दवा पेट के कीड़े खत्म करने, पोषण स्तर सुधारने और एनीमिया की रोकथाम के लिए जरूरी है।ताकि बच्चे स्वस्थ रहकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन, शिक्षक एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button