छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

बरमकेला  सरपंच संघ ने कथित फर्जी पत्रकार के खिलाफ की शिकायत, एसपी को सौंपा ज्ञापन

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में आज सरपंच संघ एवं जिले की सभी 96 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने एकजुट होकर कथित फर्जी पत्रकार द्वारा की जा रही मानसिक प्रताड़ना के खिलाफ कड़ा कदम उठाया। सरपंचों ने सामूहिक रूप से पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति पत्रकारिता की आड़ में जनप्रतिनिधियों को मानसिक रूप से परेशान कर रहा है और उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है।

शिकायत में उल्लेख किया गया है कि उक्त व्यक्ति द्वारा बार-बार अनावश्यक दबाव बनाकर पंचायत कार्यों में बाधा उत्पन्न की जा रही है। सरपंचों का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियों से ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और जनप्रतिनिधियों के सम्मान को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इस दौरान सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष खगेश्वर रात्रे ब्लॉक अध्यक्ष मोहन पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सरपंच उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और जांच के बाद क्या परिणाम सामने आता है।

जिलाध्यक्ष खगेश्वर रात्रे ने कहा,
“हम विकास कार्यों में पारदर्शिता चाहते हैं, लेकिन यदि कोई व्यक्ति पत्रकारिता की आड़ में अवैध उगाही करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्यवाही की अपेक्षा है।”

ब्लॉक अध्यक्ष मोहन पटेल ने दो टूक शब्दों में कहा,

“सरपंच जनसेवा के लिए चुने जाते हैं, उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फर्जी पत्रकारों पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button