छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

किसान मोर्चा में “जय और वीरू” की एंट्री, मनीष नायक व तरुण अग्रवाल बने जिला कार्यसमिति सदस्य

सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा में संगठन विस्तार के तहत बरमकेला के दो सक्रिय नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष मुरारी नायक के नेतृत्व में जिला किसान मोर्चा का विस्तार किया गया, जिसमें बरमकेला नगर पंचायत के अजेय योद्धा और तीन बार लगातार निर्विरोध पार्षद रह चुके मनीष नायक तथा भाजपा नेता, बरमकेला युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद तरुण अग्रवाल को जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है।

मनीष नायक नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के रूप में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं और क्षेत्र में संगठन मजबूती के लिए जाने जाते हैं। वहीं तरुण अग्रवाल युवा मोर्चा में अपनी सशक्त नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक अनुभव के लिए पहचाने जाते हैं।

दोनों नेताओं की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समर्थकों ने इसे “जय और वीरू” की जोड़ी बताते हुए किसान मोर्चा को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई है। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नेता किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर संगठन को नई दिशा देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button