छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

ग्राम पंचायत करपी में गुणवत्ता के साथ हो रहा चेक डेम निर्माण, निगरानी में जारी कार्य

सारंगढ़ ग्राम पंचायत करपी में इन दिनों चेक डेम का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। ग्राम पंचायत द्वारा बताया गया है कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और तकनीकी मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है। इंजीनियर की कड़ी निगरानी में ठेकेदार द्वारा स्वीकृत एस्टीमेट के आधार पर कार्य संपादित किया जा रहा है, जिससे निर्माण की मजबूती और दीर्घकालिक उपयोगिता सुनिश्चित हो सके।



सरपंच एवं ठेकेदार ने स्पष्ट किया है कि चेक डेम का निर्माण निर्धारित मापदंडों और सामग्री की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। निर्माण स्थल पर नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है तथा तकनीकी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

इधर कुछ लोगों द्वारा दूसरे स्थान के चेक डेम निर्माण को दिखाकर ग्राम करपी के निर्माण कार्य को बदनाम करने का आरोप भी सामने आया है। इस संबंध में पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि यह भ्रामक प्रचार है और वास्तविक स्थिति से इसका कोई संबंध नहीं है।

ग्रामीणों का भी कहना है कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के अनुसार किया जा रहा है और भविष्य में इससे जल संरक्षण एवं सिंचाई सुविधा को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे विकास कार्यों को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखा जाए और अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button