छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़–बिलाईगढ़ में फर्जी पत्रकारों की वसूली का आरोप, सरपंच प्रतिनिधि ने थाने में की शिकायत

सारंगढ़/डोंगरीपाली। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत करपी में पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। सरपंच प्रतिनिधि देवेन्द्र नायक ने डोंगरीपाली थाने में नामजद शिकायत दर्ज कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, 6 फरवरी 2026 को दिनेश जायसवाल और सुनील टंडन नामक दो युवक चेक डेम निर्माण स्थल पर पहुंचे और मोबाइल से फोटो-वीडियो बनाने लगे। परिचय पूछने पर दोनों ने खुद को पत्रकार बताते हुए कथित तौर पर 50 हजार रुपये की मांग की और रकम न देने पर काम रुकवाने व बदनाम करने की धमकी दी। बदनामी के डर से सरपंच प्रतिनिधि ने मौके पर 20 हजार रुपये दे दिए।

आरोप है कि 10 फरवरी को निर्माण कार्य से जुड़े इंजीनियर किशन पटेल को व्हाट्सएप पर कथित रूप से एडिटेड फोटो भेजकर शेष 30 हजार रुपये की मांग की गई। घटना के दौरान कई ग्रामीण मौजूद थे, जिन्होंने आरोपियों के व्यवहार पर नाराजगी जताई है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की छवि को धूमिल करती हैं। पुलिस ने शिकायत स्वीकार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांववासियों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि विकास कार्यों में बाधा न पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button